आरएस पुरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस को सुशासन दिवस के तौर मनाया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल ने की। कस्बे में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना मुख्य अतिथि तौर पर मौजूद रहे। सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित करने के साथ देश के प्रति उनके योगदान के बारे में चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दस बार सांसद बने और दो बार राज्यसभा के सदस्य के तौर पर प्रतिनिधि रहे। आज वह हमारे बीच नहीं, लेकिन उनकी जीवनशैली और देश के प्रति प्यार को सदा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने देश को परमाणु संपन्न बनाए जाने के साथ प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के अंतर्गत देश की सड़कों की हालत में सुधार किया।
पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस का कार्यक्रम मनाए जाने का मकसद पार्टी के प्रति पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा पार्टी को मजबूत बनाए जाने के साथ एक नई दिशा देकर देश को मजबूत बनाए जाने पर आज दुनिया भर में भारत देश की एक अलग ही पहचान है। कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करने के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यों के प्रति पारदर्शिता तथा ईमानदारी की शपथ ली।
इस दौरान सुचेतगढ़ बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह, तरसेम लाल शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी, सुचेतगढ़ मंडल प्रधान गार सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थेे।
-------------------
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर क्षेत्र में भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ले दलकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उप प्रधान असीम गुप्ता मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के प्रति संवाद को सुना गया। उसके बाद स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर डीडीसी चुनाव में जीत हासिल करने वाली बाड़ी ब्राह्मणा-ए सीट से आशा रानी को भी सम्मानित किया गया और उन्हें उनकी जीत की बधाई दी गई। संवाद
--------------------
बच्चों को दिए उपहार
सांबा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घगवाल के अंतर्गत रंधावल में भाजपा जिला प्रधान गीता भगत ने बच्चों को उपहार दिए, राजपुरा में अटल जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर गीता भगत, नव निर्वाचित डीडीसी काउंसलर आशा रानी, बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण आदि भी उपस्थित थे। वहीं कस्बे के जिला मुख्यालय में जिला प्रधान अमर सिंह, सुभाष भगत, कशमीर सिंह, जंगवीर सिंह आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। संवाद
---------------------
प्रधानमंत्री रहते अटल जी ने बच्चे कार्य किए
विजयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर याद किया गया। भाजपा आर्गनाइजर सचिव अशोक कौल, पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा की देखरेख में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते बहुत अच्छा कार्य किया। यही कारण है कि आज भी देश की जनता उनको याद करती है। इस दौरान सर्वजीत सिंह जौहल, केशव दत्त शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार, जयराम शर्मा, उपजित सिंह, राहुल वैध, अजय शर्मा, अमित दुबे, नरेंद्र प्रताप सिंह, विकास समयाल, नवीन शर्मा, आशीष गुप्ता, यश मन्हास, सुरेश सिंह, अंकुश जमवाल, अजीत कुमार, धीरज शर्मा, संदीप सिंह ढिल्लों, पंकज शर्मा, रामेश्वर शर्मा, सचिन बालोतरा, विक्रांत सिंह, ओमु सलाथिया आदि मौजूद थे। संवाद
-----------------------
पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
बिश्नाह। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा, राज सिंह लगे, सुनील भाटिया, पिंटा विशन चौधरी, सतीश भारती, सुरजीत सिंह चाढ़क, राकेश पंत, संदीप मगोतरा, धर्मेंद्र कुमार शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संवाद
--------------------
पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों का स्मरण किया
अखनूर। भाजपा कार्यालय अखनूर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर और जिला अध्यक्ष जगदीश भगत मुख्य रुप से उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों ने उन्हें और उनके कार्यों को याद किया। सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कई प्रगति कार्य किया, जिसमें देश के हर हिस्से में विकास कार्य के अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर पार्षद दीपेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनिता कुमारी, कुषण लाल सहित अन्य मौजूद थे। संवाद
-------------------
देश वाजपेयी जी की नीतियों पर आगे बढ़ रहा
बिश्नाह। पार्षद साहिल गुप्ता की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व एमएलसी रमेश अरोड़ा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अटल जी हमेशा ही देश को विकास की ऊंचाइयों पर देखना चाहते थे। आज भी भाजपा कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं। देश उनकी नीतियों पर आगे बढ़ रहा है। संवाद
----------------------
देश के लिए वाजपेयी जी की सेवा भुलाने वाली नहीं
अखनूर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आर्य समाज मोहल्ले में सुधार कमेटी की तरफ से सदस्य सुशील शर्मा और रमन शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित गणमान्य और दुकानदारों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर उनकी उपलब्धि को गिनाया। सुशील शर्मा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के लिए जो सेवा की है वह भुलाने वाली नहीं है। देश के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। हर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिला। इस अवसर पर रवि कुमार, अश्विनी कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
-------------------------
अटल जी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा
अरनिया। भाजपा आरएस पुरा सचिव राकेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसके लिए सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए किए गए उनके प्रयास को हर भारतबंशी सदैव याद रखेगा। संवाद