बाड़ी ब्राह्मण। डीडीसी चुनाव का शनिवार को अंतिम चरण समाप्त हो गया। उसी के साथ ही लोगों में नतीजों का बेसब्री से इंतजार होने लगा है। हर क्षेत्र में इसकी उत्सुकता देखी जा रही है। खासकर की बाड़ी ब्राह्मणा में हर कोई अपने-अपने उम्मीदवार को विजेता देखने का दंभ भर रहा है। मतगणना 22 दिसंबर को होगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से अलग-अलग सेंटर तैयार कर लिए गए हैं।
बाड़ी ब्राह्मणा की दो और पुरमंडल के लिए मतगणना विमल मुनि कॉलेज बाड़िया सांबा में होगी। इस खास अवसर के लिए कई लोगों ने अपने स्तर से मिठाई की एडवांस बुकिंग कर दी हैं। कहीं ढोल नगाड़ों के लिए भी उत्सुक हो रहे हैं। बैंड बाजे और ढोलक वालों की भी बुकिंग की जा रही है। हर कार्यकर्ता अपनी ओर से जश्न मनाने के लिए कोई चूक नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि अपने प्रत्याशी की जीत का जश्न जोर शोर से मनाया जाएगा। इस बीच प्रशासन के निर्देशों का भी ध्यान रखा जाएगा।
-----
नतीजों के लिए काफी तैयारियां की जा रही हैं। अगर हमारा उम्मीदवार जीता तो जमकर जश्न मनाया जाएगा। इसका कारण भी यह है कि डीडीसी चुनाव प्रदेेश में पहली बार हो रहा है। जो भी प्रत्याशी जीतेगा वही ऐतिहासिक होगा।
- बलवंत सिंह, सरपंच, पंचायत स्मेलपुर
--------
मतगणना का दिन हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार की जीत के साथ ही जश्न शुरू कर दिया जाएगा। अगर प्रशासन की तरफ से इजाजत मिली तो हम मतगणना केंद्र से लेकर बाड़ी ब्राह्मणा तक रैली निकालेंगे।
- गौतम सिंह जमवाल
--------
हम अपने उम्मीदवार की जीत के लिए आश्वस्त हैं। मिठाई की एडवांस बुकिंग कर दी है। इस चुनाव की खुशियां ही अलग हैं। वैसे भी चुनाव पांच वर्ष बाद होते हैं। यह चुनाव भी पांच वर्ष बाद होंगे।
- तरसेम सिंह चाढ़क, सरपंच, अपर कार्थोली
------
मतगणना का बेसब्री से इंतजार है। नतीजा जो भी निकले उसके लिए हम जम्हूरियत का शुक्रिया अदा करेंगे। जीतने वाले उम्मीदवारों से यही उम्मीद लगाएंगे कि वह इलाके की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करें।
- सलीम आलम, वरिष्ठ नेता, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी
---------
हमारे उम्मीदवार की जीत में ही हमारे इलाके की जीत है। 22 दिसंबर को अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के बाद जश्न मनाया जाएगा। यह हमारे ही क्षेत्र की बात है।
-अनिल शर्मा, सरपंच, लोअर खड़ा मदाना