फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल की मोटर दस दिन में तीन बार जली

विज्ञापन
अखनूर में मोटर जलने से बंद हुई जलापूर्ति।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के मुख्य ट्यूबवेल में दस दिन में तीसरी बार मोटर जल जाने से पानी के लिए हाहाकार है। कस्बे के करीब पांच सौ परिवार पानी की किल्लत से परेशान हैं। लोगों द्वारा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों पर कार्य के प्रति कोताही बरतने का आरोप है। लोगों कहना है कि अगर शीघ्र ही पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के चिनाब दरिया जियो पोता घाट में ट्यूबवेल में दस दिन में तीसरी बार मोटर खराब होने पर क्षेत्र के जियो पोता, राजा बाजार, बस अड्डा, आर्य समाज मोहल्ला, लिंक रोड सहित अन्य क्षेत्र में करीब पांच सौ परिवार पानी की आपूर्ति से वंचित हैं। पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर हाहाकार मचा है। शनिवार को भी दोपहर बाद नई मोटर लगाई, मगर एक घंटे बाद जल गई। वहीं सात माह से यहीं पर एक अन्य मोटर खराब होने के बावजूद भी बदलीं नहीं गई है। एक ही मोटर से पानी की आपूर्ति होने पर मोटर खराब होने पर पानी की आपूर्ति कस्बे में ठप है।
स्थानीय निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। विभाग की कार्यप्रणाली ठीक नहीं होने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। अशोक शर्मा दस दिन से तीन मोटर जल जाने पर लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इस पर आसपास क्षेत्रों पानी लाने पर मजबूर होना पड रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मोटर की मरम्मत का कार्य जारी है। शीघ्र ही पानी की आपूर्ति की जाएगी।
-नरेंद्र सपोलिया, एईई, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें