फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी देश को प्रगति की ओर ले जा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में सोमवार को सांसद व दिल्ली प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे इंसान हैं जिनकी लोकप्रियता विदेशों में भी बढ़ रही है। हमारे देश को ऐसा पीएम मिला है जो देश को प्रगति की ओर ले जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ने का जो प्रधानमंत्री का सपना है उसे साकार करने में सरकार जुटी है। जम्मू से यहां तक पहुंचा तो रास्ते में मैने देखा कि यहां भी बड़ी-बड़ी सड़कों का निर्माण चल रहा है। फ्लाईओवर बन रहे हैं। मोदी राज में देश का हर गरीब और मजदूर खुश है। अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर आप लोगों को कई सुविधाएं दी गई हैं।
मनोज तिवारी ने इस मौके पर मां वैष्णो देवी के भजनों का गुणगान भी किया। उन्होंने कहा कि मैं आज ऐसी धरती पर खड़ा हूं जहां मेरे जीवन में तरक्की की शुरुआत हुई थी। मैं एक कलाकार हूं और अभिनेता हूं, आप मुझे अक्सर टीवी पर देखते हैं, लेकिन आज मैं जो भी हूं मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से हूं। वर्ष 1996 में मां वैष्णो के दरबार में आया। लौटने के बाद मेरा पहला गाना रिलीज हुआ। आज मैं चार हजार आठ सौ गीत गा चुका हूं और 98 फिल्मों में काम कर चुका हूं।
विज्ञापन

मैं लोगों की सेवा करना चाहता था जो फिल्मी जीवन में नहीं कर सका, इसलिए राजनीति में आया और आज मैं मोदी सरकार में सांसद हूं। लोगों की सेवा कर रहा हूं।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, अंकुश चौधरी, अशोक चौधरी, प्रदीप चौधरी, सतपार चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, मनमोहन सिंह, सुखदेव सिंह, दीपक भाऊ, नरेंद्र भाऊ, सरपंच सवर्ण सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें