फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की दोनों सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। डीडीसी चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लाक को दो हिस्सों में बांटा गया है। बाड़ी ब्राह्मण-ए में 6 पंचायत, बी में 7 पंचायतों को रखा गया है। ए-की सीट दलित महिला आरक्षित की गई है। बी की शेड्यूल ट्राइब महिला के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

पंचायत के प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों सीट आरक्षित करने का विरोध किया है। पंचायत पल्ली के सरपंच रणधीर शर्मा ने कहा कि बाड़ी ब्राह्मणा में बीडीसी की सीट भी महिला आरक्षित थी। उसके अलावा म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन का पद भी दलित आरक्षित था। उसके बाद अब डीडीसी चुनाव के लिए महिला आरक्षित कर दिया गया है। इसका हम विरोध करते हैं। सरकार का यह फैसला लोगों के हितों में नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ताओं दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर था, लेकिन छीन लिया गया है। अपर कार्थोली के सरपंच तरसेम सिंह ने कहा कि दोनों ही सीटें महिला आरक्षित रखी गई हैं और वह भी कटेगरी बेस पर रखी गई है। एक सीट को महिला ओपन में रख दिया जाता तो भी लोगों को भेदभाव हुआ नहीं लगता।
दूसरी ओर पुरमंडल सीट को ओपन कटेगरी में रखा गया है। उसमें 8 पंचायतें हैं। सरपंच जोगिंदर शर्मा ने कहा कि बीडीसी चुनाव में हमारी सीट को महिला शेड्यूल ट्राइब आरक्षित किया गया, लेकिन इस बार उसको ओपन कटेगरी में रखा गया है, जिससे डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो जाएंगी और कोई नया चेहरा हमारे इलाके में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें