आरएस पुरा में जम्मू कश्मीर पंचायत कान्फ्रेंस के राज्य महासचिव तथा गंडली पंचायत के सरपंच सरदार ग?
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव तथा गंडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने सरकार द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप समाप्त किए जाने की आलोचना की है। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस फैसले को वापस ले।
रविवार को आरएस पुरा में एक प्रेसवार्ता में गुरदीप सैनी ने कहा कि बेरोजगार इंजीनियरों को रोजगार देने के मकसद से सेल्फ हेल्प ग्रुप की स्थापना की गई, जिसे सरकार द्वारा अब खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही इंजीनियरों को रोजगार देने में विफल रही है और अब सरकार ने यह फैसला करके बेरोजगार इंजीनियरों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार ने चार साल में बेरोजगार इंजीनियरों को नौकरी देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। अब सरकार ने एकाएक यह फैसला लेकर बेरोजगार इंजीनियरों के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। सैनी ने उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस फैसले को वापस लिया जाए ताकि बेरोजगार इंजीनियरों को इंसाफ मिल सके। प्रेसवार्ता में सिविल इंजीनियर भी मौजूद रहे।