फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कश्मीर के बच्चों से किताबें छीन बंदूकें थमाई-रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बांदीपोरा में आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई और पिता को श्रीनगर में भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर के बच्चों से किताबें और कलम छीनकर उनके हाथों में बंदूकें थमा दी हैं लेकिन हम पाकिस्तान के किसी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक घाटी में करीब 20 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता आतंकियों का निशाना बने हैं।
विज्ञापन

रैना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा नेता के परिवार की हत्या पाकिस्तान की शह पर हुई है। पाकिस्तान ने कश्मीर में हमेशा बेगुनाह लोगों की जान ली है। पिछले 30-35 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में एक लाख से अधिक लोगों की जान गई है, इसके लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार है, उसने हमले के लिए यहां बंदूकें, बम और गोलियां भेजी हैं।
रैना ने कहा कि जिन्होंने बंदूक को अपना व्यापार बनाया, उनके अपने बच्चे देश-विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। इस बीच सुरक्षा को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं, खासकर कश्मीर में, उनके सक्रिय सदस्यों जिन्हें जान का खतरा है, उन्हें सुरक्षा देना जरूरी है। पाकिस्तान इन्हें निशाना बनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में रुकावट पैदा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें