नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने डोमिसाइल कानून को असंवैधानिक और अवैध बताया है। कहा, इस कानून से जनता काफी दुखी है। अनंतनाग में पूर्व विधायक अब्दुल मजीद की मां के निधन पर रविवार को उन्होंने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ेंः त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
उन्होंने कहा कि दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर के लिए गलत फैसले लिए जो यहां के नागरिकों के लिए ठीक नहीं है, अभी समय है, सभी दलों को एकजुट होकर नाइंसाफी के लिए आवाज उठानी चाहिए।
डॉ. फारूक ने कहा कि जब तक सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को छोड़ा नहीं जाएगा तब तक चुनाव के बारे में नहीं सोचा जाएगा। पार्टी के नेता एकजुट हैं जो पार्टी के लिए अच्छी बात है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद डॉक्टर फारूक का ये पहला मौका था जब उन्होंने अनंतनाग के लोगों के साथ बात की।
युद्ध किसी समस्या का हल नहीं
भारत-चीन विवाद पर उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। इससे दोनों देशों में तबाही होगी।