रामबन। जिले के घोड़ी मोड़ के पास रविवार शाम हुई तेज बारिश के बीच पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
राजमार्ग के निर्माण में लगी कंपनी यातायात को सुचारू बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
बताया जाता है कि रविवार शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच लगभग आठ बजे घोड़ी मोड़ के पास हाईवे पर पहाड़ से पस्सियां गिरने लगीं। इसके कारण यातायात बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के साथ ही राजमार्ग के निर्माण में लगी मशीनरी भी सक्रिय हो गई और यातायात बहाल करने के प्रयास में जुट गई। खबर लिखे जाने तक रास्ते को खोलने का काम चल रहा था।