अरनया पूर्व बिधायक व पार्टी का दामन थामने बाले गणमान्य लोग।
अरनिया। देश हित में फौरन फैसले लेने व विश्व में भारत का डंका बजाने वाली भाजपा पूरे बिश्व में अपना लोहा मनवा रही है। विश्व के हर देश के लोगों की जुबान पर मात्र नरेंद्र मोदी का ही नाम है। यहां तक कि पाकिस्तान के लोग भी मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहते हैं।
यह कहना है सरपंच, पंच सहित उन गणमान्य लोगों का, जिन्होंने सोमवार को पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा का दामन थाम पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार अरनिया भाजपा इकाई द्वारा अरनिया ब्लाक की पंचायत हल्का कूल पचेल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।
इस दौरान सरपंच सुभाष सैनी, पंच गणेश दास, रविंद्र सिंह, संजय कुमार, सैनी बिरादरी के प्रधान रवि सिंह व बिरादरी के पूर्व चेयरमैन तारा सिंह सहित करीब 50 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। पूर्व विधायक ने सभी को पार्टी का अंग अस्त्र पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि हम इन सभी महानुभावों का पार्टी में स्वागत करते हैं। हमें पूरी आशा है कि हम सभी मिलकर पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
इस मौके पर नपा अध्यक्ष रमेश सैनी, भारत भूषण सैनी सहित पार्टी के कई सदस्य मौजूद रहे।