फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानीपुर और तालाब तिल्लो मंडल के भाजयुमो पदाधिकारी चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुनीश खजूरिया से परामर्श कर भाजयुमो के जानीपुर मंडल के अध्यक्ष अमनदीप सिंह चिब और तालाब तिल्लो मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन

जानीपुर मंडल में कृषि भसीन, अविनाश सिंह मन्हास, निशांत वर्मा और प्रशांत सिंह जमवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। सुमन्यु गुप्ता को महासचिव, शेखर गोत्रा, सारांश भट, अक्षय बाली और ओम मेहरा को सचिव बनाया गया। अभि बैगरा को कोषाध्यक्ष, सगुन साहनी, प्रियांशु गुप्ता को प्रवक्ता नियुक्त किया। हितेश गुप्ता को आईटी प्रभारी, शिवा चौहान को मीडिया सचिव, विशाल चौधरी को सोशल मीडिया सचिव, मोहित चौहान को प्रचार सचिव, कुनाल जॉली को कार्यालय सचिव बनाया गया।
कार्तिक शर्मा, प्रथम चिब, अनंत शर्मा, वंश कोतवाल, वासु भसीन, अनिकेत मगोत्रा, विक्रम डोगरा, पीयुष, रजत कपाही और शिवम गंडोत्रा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। तालाब तिल्लो मंडल में तरसेम कुमार, मनु वर्मा, मोहिंद्र शर्मा और सुरेंद्र को उपाध्यक्ष बनाया गया। विवेक गुप्ता महासचिव, अजय चिब, अजय मन्हास, अमन मेहरा और विकास दुग्गल सचिव होंगे। पवन शर्मा को कोषाध्यक्ष, स्पर्श शर्मा और सोनू को प्रवक्ता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें