फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह होगा नगर निगम का जनरल हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम का जनरल हाउस इसी माह हो सकता है। फंक्शनल कमेटियों के चयन के बाद अब हाउस की मीटिंग होगी। इसके लिए पहले एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी पार्षद बुलाए जाएंगे और सर्वसम्मति से हाउस के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि पहले दिसंबर में बैठक होनी थी, लेकिन फंक्शन कमेटी गठित न होने से बैठक नहीं हो सकी। इससे पहले लॉकडाउन के चलते अप्रैल से लेकर अक्तूबर में बैठक नहीं हो पाई है। इस कारण शहर के कई प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल पाई। नवंबर में हुई बैठक में भी कई मसलों पर सहमति नहीं बन पाई थी। अब सब सामान्य होने के बाद जनरल हाउस की बैठक की जाएगी। इसमें पार्षदों की ओर से रखे प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। फरवरी, 2020 में हुई बैठक में पास प्रस्तावों पर ही काम चल रहा है। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि कमेटियों के चयन के बाद अब जनरल हाउस बुलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी। इसी माह बैठक करवाने की कोशिश की जाएगी। इससे शहर के कई मसले हल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें