फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार को जवाबदेह बना रही भारत जोड़ो यात्रा: भल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मोदी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का काम कर रही है। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने जम्मू में रविवार को आयोजित जम्मू-कश्मीर में बीस जनवरी से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा जन मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने में सफल रही है। भाजपा ने राहुल गांधी की छवि को खराब करने का भरसक प्रयास किया और दुष्प्रचार किया। भारत जोड़ो यात्रा से लोगों ने राहुल गांधी की सच्चाई को देखने और परखने का काम भी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दे। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने लोगों को महंगाई से त्रस्त करने बेरोजगार बढ़ाकर रोजी रोटी के लिए लोगों को तरसाने का काम किया है। सांप्रदायिकता का जहर देश में घोलकर आपसी भाईचारा को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस लोगों की आवाज बनकर भाईचारा को मजबूत करने का संकल्प ले चुकी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेश साहनी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण हरि सिंह चिब, काउंसलर द्वारिका चौधरी, रीतु चौधरी, विजय शर्मा, अनिल कुमार, प्रदीप भल्ला, मंदीप सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें