फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजनसू में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गजंनसू गांव में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इसमें पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखनंदन चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया है। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

सुखनंदन चौधरी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 में हुआ था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उनके जीवन से राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ताओं को सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य मढ़ बलबीर लाल, भाजपा प्रदेश सचिव विकास चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक पांडेय, नगरपालिका समिति घो मन्हासा के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, पार्षद कृष्ण लाल, सरपंच मुल्ख राज शर्मा, दलजीत सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, शाम लाल, शक्ति दत्त शर्मा, साहिल शर्मा, रमन भगत, संदीप शर्मा, संदीप जमवाल, राजू सांगा, नरेश कुमार, रोमी देवी, महेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें