फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जगदीप सिंह होंगे प्रदेश में AAP के वरिष्ठ प्रवक्ता

Sun, 11 Sep 2022 01:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आम आदमी पार्टी प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को तैयार करने में लगी है। इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ता की इकाई का भी गठन किया है।
विज्ञापन
AAP Jammu Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को जम्मू संभाग के 13 राजनीतिक जिलों में इकाइयों का गठन किया है। इसमें युवा विंग, सीवाईएसएस और महिला विंग शामिल है। पार्टी प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को तैयार करने में लगी है। इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ता की इकाई का भी गठन किया है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता इकाई में जगदीप सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है जबकि गगन प्रताप सिंह, ओम प्रकाश खजूरिया, प्रताप सिंह जमवाल, नम्रता शर्मा, निर्मल महाना और परमवीर सिंह को जम्मू प्रांत और रियाज मजीद, नवाब नासिर और शीमा फारूकी को कश्मीर संभाग का प्रवक्ता बनाया है। 

जम्मू संभाग के 13 राजनीतिक जिलों की इकाइयों में हीरा लाल वर्मा को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है, जबकि रॉबिन शर्मा कठुआ जिले के संगठन मंत्री, राजौरी में विजय सूरी को अध्यक्ष और सरदार तेजिंदर सिंह को संगठन मंत्री, पुंछ जिले में सरदार प्रितपाल सिंह को अध्यक्ष और मौलवी मोहम्मद मुस्ताक को संगठन मंत्री, जम्मू सेंट्रल जिले में श्याम लाल को अध्यक्ष और सरदार रविंद्र सिंह को संगठन मंत्री, अशोक कुमार शर्मा को जम्मू ग्रामीण जिले के अध्यक्ष और दर्शन लाल को संगठन मंत्री घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें