फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो 25 जुलाई को निकालेगी तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्रीनगर स्थित लाल चौक से कारगिल युद्ध स्मारक तक भाजयुमो 25 जुलाई को तिरंगा रैली निकालेगी। यह जानकारी भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह ने भाजपा मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में भाजयुमो का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम तिरंगा रैली होगी। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात व अन्य नेताओं की मौजूूदगी में हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों में राष्ट्रवाद का जज्बा बढ़ा है। तिरंगा रैली की अगुवाई भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या करेंगे। रैली में कई सांसद, विधायक और राष्ट्रीय कार्यालय पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। 26 जुलाई को तिरंगा रैली कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचेगी, जहां पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल रिटायर्ड वीके सिंह का संबोधन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें