जम्मू। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में नियमों की अनदेखी पर वीरवार को प्रशासन ने रिहाड़ी चुंगी स्थित न्यू नवयुग नर्सिंग होम को सील कर दिया। डीसी के निर्देश पर तहसीलदार, एसएचओ, नायब तहसील और अन्य विभागीय अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। स्वास्थ्य निदेशक ने नर्सिंग होम का पंजीकरण रद्द करते हुए कार्रवाई के लिए कहा था। अस्पताल जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति की बिना अनुमति के अवैध रूप से चल रहा था।