फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएजीडी विकृत मानसिकता, सेवानिवृत और थके हुए लोगों का समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने पीपुल्स एलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) को विकृत मानसिकता वाले सेवानिवृत्त और थके हुए लोगों का समूह बताया है। साथ ही कहा कि समूह के सदस्य हमेशा जम्मू कश्मीर के लोगों की भावनाओं के साथ खेले हैं। अगर पीएजीडी अपने कार्यक्रम के ग्राफ की तुलना करे तो उसे पता चलेगा कि भाजपा के कार्यकाल में नागरिकों की रक्षा की गई और उनके कार्यकाल में हत्याएं हुईं। उनके कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी झंडे लहराते थे, लेकिन अब हर जगह तिरंगा फहरा रहा है।
विज्ञापन

चुग ने पीएजीडी से पिछले तीन दशक के उनके कार्यकाल पर श्वेत पत्र जारी करने को कहा। अगर उन्हें लगता है कि अभी हिंसा हो रही है तो उन्हें अपने कार्यकाल में देखना चाहिए कि तब कितनी हत्याएं हुईं और अब क्या हालात हैं। भाजपा ने जम्मू कश्मीर के गरीब लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान की। प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया गया। पर्यटन को गति दी गई। उन्होंने कश्मीरी युवाओं को पत्थर, एके-47 और हथगोले दिए, लेकिन हमने उन्हें नौकरी, कंप्यूटर और शिक्षा मुहैया करवाई। आज मुजाहिदीन के बजाय युवा डॉक्टर, इंजीनियर और आईएएस अधिकारी बन रहे हैं। पीएजीडी के नेताओं ने अपने कार्यकाल में कश्मीर को सिर्फ नष्ट करने और शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने का काम किया। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। इसी प्रतिबद्धता के साथ यहां बीडीसी और डीडीसी चुनाव करवाए गए। भाजपा के पास उनके कार्यकाल में हुए हर विकास का रिकार्ड और वह पीएजीडी को डेटा मुहैया करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें