फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तारक बूथ स्तर पर करें पार्टी को मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी के विस्तारकों को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के कार्य में जुटने के लिए कहा।
विज्ञापन

महासचिव संगठन अशोक कौल की मौजूदगी में हुई बैठक में रवींद्र रैना ने कहा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन का काम पूरा होने के बाद विधानसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में विस्तारको को आम लोगों से संपर्क को बढ़ाना चाहिए। अशोक कौल ने विस्तारको से कहा कि वह मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ समन्वय कर हर बूथ का दौरा करें। प्रति बूथ विस्तारकों को कम से कम सौ लोगों से संपर्क करना होगा, ताकि पार्टी का जनाधार बढ़े। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर विस्तारक योजना के संयोजक पवन शर्मा जम्मू पुंछ संसदीय क्षेत्र के महासचिव संगठन इंद्रजीत शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें