केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी के बाद मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की सुध ली और हजारों करोड़ों के प्रोजेक्ट से प्रदेश की काया पलटने के लिए अग्रसर हैं। राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है और भाजपा एक खुशहाल, समृद्ध व सुरक्षित नया जम्मू कश्मीर बनाने के लिए दृढ़ है।