फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं को बदलें, जन आकांक्षाओं पर खरा उतरें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एलजी मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि हम बदलाव के लिए पहले खुद को बदलें और जन आकांक्षाओं को पूरा करें। श्रीनगर के एसकेआईसीसी में प्रदेश के विभागों और जिला स्तर पर हुए मुख्य विकास कार्यों व अन्य उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते हुए एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों खासतौर से नई पीढ़ी को हमसे काफी आशाएं हैं। सभी हितधारकों के प्रतिबद्ध प्रयासों से जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्रोतों और प्राकृतिक सुंदरता का कोई मुकाबला नहीं है। हमें समन्वयपूर्ण प्रयास कर विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए शहीद होने वालों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बीस कोरोना योद्धा सम्मानित
एलजी ने कोरोना महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में काम करने वालों की सराहना की और बीस कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। छह राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त सरपंचों व कुछ स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। सलाहकार बसीर अहमद खान ने इस अवसर पर ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की तरफ से पिछले एक साल में ग्रामीण क्षेत्र में जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों को दर्शाया। मौके पर सरपंचों व स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों भी अपनी बात रखी। बैक टू विलेज कवायद पर फीड बैक दिया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास सचिव शीतल नंदा, सलाहकार केके शर्मा, फारूक खान, राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, अरुण कुमार मेहता, प्रधान सचिव बिपुल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें