फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ाई, क्यूआरटी तैनात

विज्ञापन
इंदिरा चौक में वाहनों की तलाशी लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन जांच एवं गश्त की जा रही है। बहुस्तरीय सुरक्षा के तहत पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जम्मू शहर में अतिरिक्त त्वरित कार्रवाई दलों (क्यूआरटी) को तैनात किया है। जम्मू में मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम परेड में आयोजित किया जाएगा, जिसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन ने कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के कारण कुछ सौ लोगों को ही समारोह भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है। वाहनों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और जम्मू-पठानकोट तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष रूप से जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी ट्रक ड्राइवरों और उनके सहायकों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक मोबाइल एप भी बनाया है ताकि आतंकवादियों के प्रवेश और हथियारों की तस्करी को रोका जा सके। सीमा की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गयी है और सभी सीमावर्ती सड़कों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया है और 24 घंटों गश्त और गहन जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर शांति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल के आसपास विशेष प्रबंध किए गए हैं और शांति बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग मांगा गया है। मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने संबंधित उपायुक्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था की समीक्षा की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल नहीं होंगे। कोरोना वायरस को देखते हुए मार्च पास्ट में भी प्रतिभागियों की संख्या कम की जाएगी। समारोह के दौरान कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें