फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज बोले- पुलिस ने अब मेरे घर के गेट को अंदर से बंद कर दिया

Tue, 04 Aug 2020 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें अब भी घर में नजरबंद करके रखा है। अब उनके घर के गेट को अंदर से भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने देश की न्याय प्रणाली से हालात पर ध्यान देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः एक साल में बदल गया कश्मीर का चेहरा, अलगाववाद की निकली हवा, गायब हो गए पत्थरबाज

सोज ने जारी बयान में कहा कि सरकार ने 30 जुलाई को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि मुझे रिहा कर दिया गया है लेकिन मैं स्पष्ट रूप से कह चुका हूं कि सरकार ने न्यायालय और उसके बाहर गलत बयान दिये हैं। मैं उसी दिन और उसके बाद भी झूठे बयानों का खंडन कर चुका हूं लेकिन सरकार लगातार बेवजह झूठ फैला रही है। सोज ने कहा कि उनके घर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अब मुख्य द्वार को अंदर से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, सोज की पत्नी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर पति को अवैध हिरासत से रिहा करने की अपील की थी। इस पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हलफनामा दायर कर कहा था कि सोज को न तो कभी हिरासत में लिया गया और न ही घर में नजरबंद रखा गया। उनके आने-जाने पर भी कोई पाबंदी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः नए जम्मू-कश्मीर का एक सालः तीन दशक से नासूर बने अलगाववादियों के घरों से भी उठने लगे विकास के स्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें