जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से राजनीतिक गतिविधियां भी शुरू करने लायक माहौल बनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें- श्रीनगरः सुरक्षाबलों ने ऐसे किया आतंकियों का अंत, ग्राउंड जीरो की तस्वीरों में देखें जवानों को जोश
जम्मू में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बुखारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने से ही जन आकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और प्रदेश के लोग अपने हिसाब से कानून बना सकते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 4जी मोबाइल सेवाओं पर जारी प्रतिबंध पर हैरानी जताते हुए कहा कि अमीर लोग ब्रॉडबैंड और वाई-फाई सेवाओं का प्रयोग कर 4-जी का लाभ उठा रहे हैं।
बुखारी ने कहा कि आतंकवादी सेटेलाइट फोन का प्रयोग करते हैं। ऐसे में 4-जी के बजाए 2-जी सेवाओं को केवल जम्मू-कश्मीर के गरीब लोगों पर थोपा गया है। उन्होंने तत्काल 4-जी सेवा को बहाल करने की मांग भी की।