फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी में सियासी कलह, ढूंढा जा रहा महबूबा मुफ्ती का विकल्प, चर्चाओं का दौर तेज

Thu, 23 Jan 2020 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
विज्ञापन

पांच अगस्त 2019 से नजरबंद चल रहीं पीडीपी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का विकल्प पार्टी में ढूंढा जा रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के संरक्षक मुज्जफर हुसैन बेग को पार्टी के नेता विकल्प के रूप में देख रहे हैं। इस संबंध में महबूबा के विश्वास वाले नेताओं को राजी करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में सियासी परिदृश्य एक दम से बदल चुका है। महबूबा मुफ्ती नजरबंदी से कब बाहर आएगी। इसको लेकर भी कोई साफ साफ कुछ नहीं कह सकता।

ऐसे में पार्टी की गतिविधियों को संभालने के लिए नेतृत्व की दरकार है। पीडीपी के वरिष्ठ नेता जम्मू व कश्मीर में इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं। ताकि पार्टी में टूट और अंतर्कलह रुके और नए सिरे से पार्टी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा सकें। ऐसे में मुज्जफर हुसेन बेग को विकल्प के रूप में देखा जा रहा हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह चर्चाएं अंतिम रूप नहीं ले पाई हैं। पार्टी नेताओं का कहना हैं कि बेग के अलावा पार्टी में कोई ओर नेता इतना योग्य नहीं हैं कि वह पीडीपी को मुश्किल दौर से बाहर निकालकर आगे लेकर जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें