फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष के लिए चार कल होगा फ्लोर टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की 17 वार्ड की नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर दो सप्ताह पूर्व नौ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस पर नगर परिषद के सीईओ ने चार नवंबर (शुक्रवार) को अध्यक्ष के लिए फ्लोर टेस्ट कराने के लिए बैठक बुलाई है। इसमें पहले चर्चा की जाएगी, बाद में फ्लोर टेस्ट के लिए मतदान किया जाएगा। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए खींचतान जारी है।
विज्ञापन

सनद रहे कि नगर परिषद के चुनाव के बाद भाजपा के पवन कोहली को कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष बनाया गया था। तब कांग्रेस के पार्षद कुमेर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले भी भाजपा के पार्षदों के साथ अन्य अविश्वास प्रस्ताव लाए। भाजपा नेताओं ने असंतुष्टों को समझा बुझाकर कुर्सी बचा ली थी, लेकिन अब अध्यक्ष की कुर्सी का बचना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है। असंतुष्ट पार्षद यह मान कर चल रहे हैं कि उनके पास आंकड़ा पूरा है, यही नहीं उन्हें 12 पार्षदों का समर्थन मिल सकता है। जबकि भाजपा नेता एक बार फिर से पवन कोहली को ही अध्यक्ष बनाने के लिए पार्षदों के साथ बैठकें कर रहे हैं। भाजपा की टिकट पर पार्षद बने बाबू ताराचंद अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें