आरएस पुरा। किसान कांग्रेस के चेयरमैन व पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलने पर राज्यपाल प्रशासन से शीघ्र मुआवजा मुहैया कराए जाने की मांग की।
पूर्व मंत्री ने कहा कि हर वर्ष किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल जाती है। इसके लिए सरकार की ओर से किसानों की अनदेखी की जा रही है। सरकार को चाहिए कि गेहूं की फसल तैयार होने पर उपजिले में अतिरिक्त दमकल वाहन लगाए जाएं, पर ऐसा नहीं किया जाता। कई परिवार जमीन ठेके पर लेकर गेहूं लगाते हैं और फसल जलने पर उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गेहूं जलने पर परिवार का खर्च चला पाना मुश्किल हो जाता है। दूसरी और कोरोना के चलते रेहड़ी, फड़ी व मजदूर के पास इन दिनों रोजगार नहीं होने पर केंद्र सरकार को चाहिए कि जिन परिवारों की आय पांच हजार रुपये प्रतिमाह है उन्हें हर माह छह हजार रुपये मुहैया कराए ताकि वह परिवार का खर्च चला सकें।