फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित किसानों से मिले पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने समर्थकों के साथ रविवार को गांव कूल खुर्द का दौरा किया। उन्होंने यहां आग से जली गेहूं की फसल के प्रभावित किसानों से मिल कर उनके नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रभावित किसानों ने पूर्व विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार देर शाम को इस गांव में कटाई में जुटी कंबाइन मशीन बिजली की तारों के संपर्क में आने से निकली चिंगारी ने पांच किसानों की 40 कनाल गेहूं फसल को अपनी चपेट में लेकर जला कर राख कर दिया था। राजा राम, रिषि कुमार, जीत राज व जनक राज आदि किसानों का कहना है कि गत वर्ष भी हमारी गेहूं फसल बारिश की भेंट चढ़ गई थी। इस वर्ष आग की चपेट में आने से तबाह हो गई। पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने किसानों के साथ खेतों में पहुंच कर जली हुई फसल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के बाद फसल का जलना किसानों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मुझे अहसास है कि करीब छह माह तक बीज, खाद के अलावा कड़ी मेहनत के बाद अगर फसल जल जाए या किसी अन्य कारणों से तबाह हो जाए तो किसानों पर क्या बीतती है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि हल्का पटवारी को बुलाकर जल्द ही प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर भारत भूषण सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें