फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेट्रिक यंत्र पर प्रतिबंध लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौडियां। छंब विधानसभा क्षेत्र में नेकां पार्टी के ब्लॉक सचिव देवी दयाल जोगी ने सोमवार को एक बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन एक तरफ सरकारी कर्मचारियों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए बायोमैट्रिक यंत्र पर प्रतिबंध लगा चुका है, लेकिन दूसरी तरफ राशन धारक को राशन देने के लिए बायोमैट्रिक यंत्र का इस्तेमाल जारी रखा है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि इस दौरान सरकारी कर्मचारी और राशन धारक एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इसलिए, प्रधानमंत्री से अपील है कि जम्मू कश्मीर में जनहित के प्रति सरकारी राशन के लिए इस यंत्र पर भी प्रतिबंध हो। कर्मचारियों और राशन धारकों को बायोमैट्रिक यंत्र से कोरोना हो सकता है। सरकारी कर्मचारी और राशन धारक दोनों को कोरोना मुक्त करने के लिए प्रशासन को चाहिए कि इस यंत्र पर रोक लगाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें