सुंदरबनी। पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी परेशानियों के अधिकारियों तक पहुंचाकर हल कराने का प्रयास करेंगे।
पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस समय राज्य में सरकार नहीं होने के कारण लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर धरुण, कढमां चन्नी आदि गांवों के लोगों ने पूर्व एमएलसी को सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के संबंध में बताया। संवाद