फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह विफल रही प्रदेश की औद्योगिक नीति : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आम आदमी पार्टी नेता टीएस टोनी ने कहा कि औद्योगिक नीति को लेकर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बहुत बड़ा अंतर है। अन्य राज्यों के निवेशकों का जम्मू-कश्मीर में निवेश नहीं करने का मुख्य कारण यहां का असुरक्षित वातावरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने औद्योगिक इकाइयों को पहले भूमि अवंटित की, लेकिन इकाइयां स्थापित नहीं करने पर भूमि को वापस ले लिया। यह दर्शाता है प्रदेश की औद्योगिक नीति पूरी तरह विफल रही है।
कहा कि इस नीति को जुमलाबाज नीति करार देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। बड़े स्तर पर प्रचार और दावों के साथ शुरू की नीति पूरी तरह से विफल हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने उप राज्यपाल से सार्वजनिक शिकायत वितरण प्रणाली का ऑडिट करने और ईमानदारी से सेवाएं नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें