कश्मीर की चिंता छोड़ें हुर्रियत : कवींद्र
कहा, कश्मीर मसले के हल के लिए त्रिपक्षीय वार्ता का सवाल नहीं
जम्मू। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता कवींद्र गुप्ता ने अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस की कश्मीर मसले के हल के लिए त्रिपक्षीय वार्ता के बयान की कड़ी निंदा की है। कवींद्र ने कहा है कि हुर्रियत को कश्मीर की चिंता को छोड़ देना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और किसी बाहरी देश से बात करने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने हुर्रियत को कश्मीर की वर्तमान सिथति के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हुर्रियत हमेशा भारत विरोधी स्टैंड अपनाता रहा है, लेकिन अब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सक्षम सरकार है जोकि भारत का गौरव बनाए रखना बखूबी जानती है। जम्मू-कश्मीर के लोगों की जन आकांक्षाओं को मोदी सरकार बेहतर तरीके से पूरा कर रही है। ब्यूरो