फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी दलों के अलाप से बात बिगड़ने का भी डर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सर्वदलीय बैठक से पहले पार्टियों के नेताओं द्वारा अपनी ढपली व अपना राग अलापने से बात बिगड़ने का भी डर है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद भी गुपकार गठबंधन के नेताओं के तेवर अगर अनुच्छेद 370 की बहाली के रहे तो जम्मू कश्मीर से लेकर देश भर में सियासत गर्म हो सकती है और प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ-साथ पाकिस्तान से भी बातचीत के बयान का भाजपा बैठक से पहले ही कड़ा विरोध कर रही है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत संभव नहीं है। पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर हैं। इसलिए महबूबा मुफ्ती की पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने की मांग कभी पूरी नहीं हो सकती।
बता दें, गुपकार गठबंधन के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी कह चुके हैं कि अनुच्छेद 370 और राज्य का दर्जा बहाली की मांग पीएम से बैठक के दौरान उठाई जाएगी। ऐसे में पीएम से बैठक के बाद प्रदेश में कश्मीर बनाम जम्मू का मुद्दा गर्माने के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें