फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपकार गठबंधन, भाजपा की आपात बैठकें आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 24 जून को दोपहर तीन बजे जम्मू-कश्मीर के सियासी दलों की बुलाई सर्वदलीय बैठक को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म है। मंगलवार 22 जून को नेकां व पीडीपी की अगुवाई में छह दलों पर आधारित गुपकार गठबंधन की बैठक श्रीनगर में सुबह 11 बजे बुलाई गई है। वहीं जम्मू में भाजपा ने गुपकार गठबंधन की बैठक के जवाब में पार्टी मुख्यालय में सुबह 11 बजे वरिष्ठ पार्टी नेताओं की बैठक बुला ली है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे बुलाई बैठक में सर्वदलीय बैठक बुलाने के निर्णय का स्वागत किया जाएगा। रैना के अनुसार उनके समेत भाजपा के जिन नेताओं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता को सर्वदलीय बैठक का न्यौता मिला है। वह सभी प्रधानमंत्री की बैठक में हिस्सा लेंगे और 23 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
वहीं दूूसरी तरफ नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने अभी तक सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने या न लेने के मामले पर पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टियों में आतंरिक तौर पर बैठकों का सिलसिला जारी है। गुपकार गठबंधन की इस मसले पर अहम बैठक 22 जून को सुबह 11 बजे बुलाई गई है और इस बैठक में सर्वदलीय बैठक के संबंध में अहम फैसला लिया जा सकता है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहेल बुखारी के अनुसार जहां तक पीडीपी का सवाल है तो पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को अधिकृत किया जा चुका है कि वह सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने या न लेने का फैसला लें। 22 जून को गुपकार गठबंधन की बैठक के बाद अहम फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें