फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोक जागीर में कई साल से विकास कार्यों में पिछड़ा

विज्ञापन
रजनी शर्मा - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत ढोक जागीर में कई साल से विकास कार्यों में पिछड़ा है। क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

नायब सरपंच रजनी शर्मा ने बताया कि वार्ड-6,7,8 में पानी की समस्या से लोगों को जूूझना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के अलावा मुख्य अभियंता को सूचित किया गया। इसके बावजूद गांव में ट्यूबवेल पर नई स्टैंड बाइ पंप और मोटर उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने बताया कई वार्डों की सड़कों से तारकोल उखड़ चुकी है। गाड़ी तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल है। इन सब कामों के लिए जिला अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य तक आवेदन दे दिए हैं। हमारे इन्हीं क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से गुहार लगाते हुए कहा कि पंचायत ढोक जागीर के विकास कार्य के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें