फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में 4 लोग घायल

विज्ञापन
सांबा के नानक चक हाईवे पर हादसे का शिकार हुई कार - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के नानके चक हाईवे पर दो कारों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। उन्हें विजयपुर व मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार नानक चक हाईवे पर दो कार न. जेके 02 सीएच 4318 और कार न. पीबी 18 वी 2374 की रविवार की सुबह टक्कर हो गई। हादसे में कार न. 4318 में सवार दिनेश शर्मा निवासी रिहाडी जम्मू, प्रणव शर्मा निवासी बख्शी नगर जम्मू, केशव बाली निवासी रिहाड़ी जम्मू घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं कार न. 2374 में सवार योगराज सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजाब घायल हो गए। उन्हें सेना के अस्पताल महेश्वर में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें