अखनूर। भाजपा जिला अखनूर प्रभारी जगदीश भगत की अगुवाई में अभियान-2 सेवा ही संगठन के तहत जिला टीम के तीन सदस्यों का गठन किया है। इसमें कुलवंत सिंह, सुरिंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी को कनवीनर बनाया गया है ।
सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री अपने मंडल के कनवीनर और को कनवीनर होंगे। ने मंडल की कोरोना महामारी संबंधी जानकारी जिला कार्यालय को देेंगे। जरूरत पड़ने पर राशन वितरण भी किया जाएगा। मास्क भी दिए जाएंगे। सभी कार्य अपने आपको बचाते हुए करने हैं। अपना ध्यान पहले रखना है। जिला प्रभारी जगदीश भगत ने कहा कि अखनूर में सभी कार्यकर्ता को मंडल में कितने टेस्ट हुए, संक्रमति कितने हैं, वैक्सीन कितनी लगी है और लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करना आदि शामिल है। इस क्षेत्र के लोगों की इस महामारी पर राशन सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।