फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क किनारे मिला पुलिसकर्मी का शव, छुट्टी पर आया था घर

Sat, 04 Oct 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा के नोनियाल क्षेत्र में वीरवार देर शाम सड़क किनारे युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल में रखवाया। उसकी पहचान शुभम चौधरी (25) पुत्र अबंत चौदरी निवासी गणया तहसील नौशेरा के रूप में की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नोनियाल क्षेत्र में वीरवार देर शाम सड़क के किनारे लोगों ने एक युवक शव पड़ा हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल नौशेरा में भिजवाया। रात होने के कारण शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उसकी पहचान शुभम चौधरी (25) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि वह दो बहनों का इकलौता भाई था और पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पुंछ में कार्यरत था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। लोगों ने बताया कि उसके पिता की भी कुछ वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। मौत की खबर सुनते मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें