क्रिसमिस और नए साल की पार्टी में हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई होगी। ऐसा करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। शहर में पार्टियों के शुरू होते ही पुलिस के जवानों की गश्त शुरू होगी।
शराब पीकर रेस लगाने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पिछले वर्ष क्रिसमिस और नए साल पर शराब पीकर युवाओं ने शहर में कई जगह हल्ला किया था।
इसमें एक हादसे में तो छात्र की जान चली गई। इसके बाद काफी हंगामा हुआ और बात कोर्ट तक पहुंच गई। डीआईजी अशकूर वानी का कहना है कि पार्टियों के शुरू होते ही शहर में गश्त शुरू कर दी जाएगी।
ताकि जैसे ही कोई हल्ला करने की कोशिश करे तो उसे पकड़ लिया जाए। युवा वर्ग आराम से दोनों अवसरों को एंज्वाय कर सकते हैं, लेकिन रेस लगाने और हुड़दंग मचाने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।
किसी को भी अपनी और दूसरे की जान से खेलने का हक नहीं है। पिछले वर्ष ऐसी काफी घटनाएं हुई थी। मंगलवार को मंडलायुक्त पवन कोतवाल ने भी नए साल, क्रिसमिस और गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर बैठक की और इसमें सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।