फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालटाल में पुलिस ने भड़काई थी हिंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालटाल में हुए विवाद के बाद अब अमरनाथ यात्रा शार्टकट ट्रैक से जारी है। दो दिन पूर्व बालटाल में हुई हिंसा के मामले में गांधरबल पुलिस ने ओपन एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी गांधरबल शाहिद मिराज ने सीआरपीएफ के दो कांस्टेबलों और लंगर के दो सेवादारों को हिरासत में लिए जाने की खबरों को भी अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि बालटाल में मौजूदा लंगरों में श्रद्धालुओं के लिए सेवा शुरू हो गई है। शरारतीतत्वों से निपटने के लिए तैनात अतिरिक्त सुरक्षा बल अब यात्रा संपन्न होने तक बालटाल, दोमेल और मनीगाम आदि क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।

विगत शुक्रवार के बाद बालटाल में यात्रा संबंधी किसी भी श्रद्धालु, घोड़े वाले अथवा लंगर वालों से कोई शिकायत नहीं मिली है।  बालटाल में अब स्थिति सामान्य है। इस बीच रविवार को जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए जत्थे में श्रद्धालु भी देर शाम को बालटाल और नुनवन स्थित आधार शिविरों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

'बालटाल मुद्दे पर भाजपा की चुप्पी संदिग्ध'

जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष बलवत सिंह मनकोटिया बालटाल प्रकरण की निंदा करते हुए भाजपा और पीडीपी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा क‌िराजनीतिक दल किसी नए झूठ और अफवाहों के सहारे चुनाव लड़कर एक बार फिर लोगों को गुमराह करने की साजिश कर रहे हैं।

उधमपुर के विधायक व पार्टी अध्यक्ष मनकोटिया ने कहा कि लोगों राजनीतिक दलों के मंसूबों को समझना चाहिए। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर उन्हें बेवकूफ बनाया जाता है।

उनके झूठे प्रचार को समझना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के एक समान विकास के लिए तीन राज्य बनाए जाने की मांग सही है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को राज्य बनाकर तीनों क्षेत्र के लोगों से न्याय किया जा सकता है।

इसके लिए पैंथर्स पार्टी संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने बालटाल में हुई हिंसा और आगजनी की घटना की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

हालात सामान्य, श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी

बालटाल हिंसा के बाद यात्रा में आई गिरावट के बाद रविवार को इसमें फिर से भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सुबह कुल 4692 श्रद्धालुओं का दल पवित्र गुफा की ओर रवाना किया गया।

पहलगाम के रास्ते भी यात्रा समान्य ढंग से जारी है। इस रास्ते चार हजार के करीब शिवभक्त गुफा की ओर भेजे गए। अब तक बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने वालों की संख्या बढ़कर करीब 2 लाख 94 हजार पहुंच गई।

रविवार को मौसम साफ रहा, जिसके चलते हेलिकॉप्टर सेवा भी समान्य ढंग से चलती रही।
विज्ञापन

रविवार तक 2,93,781 ने क‌िए दर्शन

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस रास्ते कुल 4692 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर भेजे गए। जिनमें 3423 पुरुष,1257 महिलाएं तथा 12 साधु शामिल थे। पहलगाम के चंदनवाड़ी आधार शिविर से रविवार सुबह पैदन ट्रैक पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3998 रही।

इसमें 3260 पुरुष, 564 मह‌िलाएं, 2 बच्चे तथा 172 साधु शामिल थे। प्रवक्ता के अनुसार, पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान भाग लेने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन किए।

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई शाम तक कुल 2,93,781 शिवभक्तों ने पवित्र गुफा में स्थापित हिमलिंग के दर्शन किए, जबकि रविवार को दर्शन करने वालों की कुल तादाद 10019 रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें