फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के व्यस्त बिक्रम चौक पर वीरवार की दोपहर पुलिस ने पैरा मेडिकल छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान दो छात्र और एक पुलिसकर्मी को हलकी चोट भी लगी।
विज्ञापन


हालांकि परीक्षा कंट्रोलर डा. एसएस भाटिया ने बताया कि पाठ्यक्रम के बाहर से पेपर आने पर मेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अगली तिथि शीघ्र जारी की जाएगी।

इससे पहले हुए घटनाक्रम में गांधी नगर कालेज में चल रही परीक्षा में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्नपत्र आने पर गुस्साए छात्रों ने बिक्रम चौक जाम करने का प्रयास किया। पहले तो पुलिस ने छात्रों को समझाया लेकिन उनके न मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। उधर, बाइक पर तवी पुल पर पहुंचा छात्रों का ग्रुप लाठीचार्ज के बाद भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

दो छात्रों और एक पुलिसकर्मी को लगी चोट

गांधीनगर महिला कालेज के पैरा मेडिकल परीक्षा केंद्र में मेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र देखने के बाद छात्र भड़क गए। उनका कहना था कि पेपर में पूछे गए सवाल पाठ्यक्रम से बाहर के हैं।

परीक्षा केंद्र में भी उन्होंने शोर मचाना शुरू किया लेकिन परीक्षा संचालकों ने पेपर के दौरान हल्ला न करने को कहा। बताया जाता है कि छात्रों ने किसी तरह पेपर दिया और समय समाप्त होने से पहले ही छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने शुरू हो गए।

निराश छात्र कालेज के बाहर एकजुट हुए और उन्होंने कालेज के सामने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जबरन सड़क से हटाया। इसके बाद कुछ छात्र बाइकों पर सवार होकर अन्य छात्रों को बिक्रम चौक पहुंचने के लिए प्रेरित करने लगे।

परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में होगी जारी

मामला गंभीर होते देख अधिकारियों ने और पुलिसकर्मी बुला लिए। नारेबाजी करते हुए जब छात्र बिक्रम चौक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका। छात्रों द्वारा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की किए जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

इसके बाद बिक्रम चौक पर हड़कंप मच गया। छात्र बचाव में इधर-उधर भागने लगे। भागने के क्रम में दो छात्र गिर गए और उन्हें चोट भी लगी।

वहीं, परीक्षा कंट्रोलर डा. एएस भाटिया के अनुसार पाठ्यक्रम के बाहर से पेपर आने पर मेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की परीक्षा स्थगित की गई है, जिसकी नई तिथि शीघ्र निकाली जाएगी। परीक्षा को प्रैक्टिकल से पहले करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

चंद मिनटों बाद पहुंचा महबूबा का काफिला

बिक्रम चौक पर जब पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, उससे चंद मिनट बाद पीडीपी अध्यक्ष और सांसद महबूबा मुफ्ती का काफिला मौके से निकला। जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर डटे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि काश, पीडीपी अध्यक्ष चंद मिनट पहले पहुंचतीं तो छात्रों पर पुलिस के जुल्म को देखतीं।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि 18 माह का कोर्स पहले ही दो साल लेट चल रहा है। ऊपर से प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के बाहर से आने से उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। यदि वे परीक्षा में पास नहीं होते तो उन्हें घर वालों का अपमान भी सहना होगा।

डोडा से आए एक छात्र ने कहा कि पिछले दो साल से वह जम्मू में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अब जब घर वालों से पैसे की मांग करते हैं तो वे भी कहने लगे हैं कि कब उनका कोर्स खत्म होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें