राज्य पुलिस एक हजार बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट खरीदेगी, ताकि जवानों को सुरक्षित रखा जाएगा। विशेषकर आतंकी हमलों में इसे उपयोगी माना जा रहा है। हाल ही में कैग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि राज्य पुलिस का ढांचा दयनीय हालत में है। इसके लिए पुलिस ई टेंडरिंग कर रहा है, ताकि खरीद में कोई हेरफेर न हो और खरीद ब्रांडेड हो, ताकि यह लंबे समय तक चलें।
हेलमेट और जैकेट दोनों ही दमदार हों। एआईजी प्रोवीजन एजाज ककरू ने बताया कि मान्य और प्रमाणित डीलर से ही इसकी खरीद की जाएगी। यह सुरक्षा आइटम बहुत जल्द खरीदी जाएंगी। टेंडर के मुताबिक पुलिस 500 हेलमेट और 500 बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदने के लिए कहा गया है। हाल ही में कैग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि राज्य पुलिस की ओर से अपने जवानों को दी जाने वाली सुविधाएं बहुत खस्ता हैं।
जवानों को मिलने वाली जैकेट और हेलमेट पुरानी हो चुकी हैं। रिपोर्ट मेें बताया गया था कि राज्य के आठ जिलों में पुलिस के पास बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट उपलब्ध नहीं हैं। 64 पुलिस थानों में तैनात 2865 पुलिस के जवानों के पास यह सुविधा नहीं थी।