अवंतीपोरा। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत और जम्मू-कश्मीर सरकार की पहल पर अवंतीपोरा पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में थाना दिवस का आयोजन किया। बैठकों की अध्यक्षता संबंधित अधिकार क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने की। इसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उजागर किया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि पुलिस से संबंधित उनकी वास्तविक शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और जो मामले सिविल प्रशासन से जुड़े हैं, उन्हें संबंधित विभागों के साथ उठाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द समाधान की कोशिश की जाएगी। संवाद