फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस, एसओजी व अर्ध सैनिक बलों ने चलाया तलाशी अभियान

Sat, 01 Jun 2024 05:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण के चुनाव व लोकसभा चुनाव की मतगणना और अमरनाथ यात्रा को लेकर जवान सतर्क
विज्ञापन

नालों के निकट विशेष समुदाय के लोगों के घरों में चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अंतिम चरण के चुनाव व लोकसभा चुनाव की मतगणना और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवान सतर्क हो गए हैं। जिला पुलिस विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। रक्षा सूत्रों के अनुसार कि सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिल रहे हैं कि आतंकी किसी वड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसको लेकर भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान पाकिस्तान के नापाक हरकतों को विफल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस, एसओजी व अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने जिले के नदी नालों को पूरी तरह से खंगाल रहे हें। शुक्रवार सुबह एसओजी, पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने भीषण गर्मी के चलते बसंतर दरिया के दोनों तरफ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस जवानों ने नालों के निकट विशेष समुदाय के लोगों के घरों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार इनपुट मिल रहे थे कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती है, जिस पर एसओजी के डिप्टी एसपी गारू राम की देखरेख में सुबह से शुरू किया गया तलाशी अभियान दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस जवानों ने बसंतर दरिया के दोनों किनारों व चक दियाला गांव में बसे विशेष समुदाय के लोगों के घरों के साथ उन्हें भी जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई है कि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियाें के अनुसार हाईवे से लेकर आइबी तक पुलिस, अर्ध सैनिक बल व बीएसएफ के जवान अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें