फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : मतगणना से पहले घुसपैठ की फिराक में आतंकी, आईबी से लेकर हाईवे तक कड़ी की गई सुरक्षा

Sat, 01 Jun 2024 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सूत्रों के अनुसार, ऐसे इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकस हो गई हैं।
विज्ञापन
demo - फोटो : अरुण शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतगणना से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ करवाने की फिराक में है। सूत्रों के अनुसार, ऐसे इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकस हो गई हैं। हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ से लेकर अर्ध सैनिकबल, पुलिस और सेना ने जगह-जगह नाकेबंदी कर पाकिस्तान की किसी भी तरह की साजिश को विफल करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे और बाॅर्डर से आने वाले तमाम रूटों पर दिन-रात कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही आतंकी घुसपैठ की आशंका से संवेदनशील रूट मानें जाने वाले दरियाओं और नालों पर भी निगरानी तंत्र बढ़ा दिया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा कठुआ जिला बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है।

डुडू-बसंतगढ़ में वीडीजी सदस्य की हत्या के बाद से फरार आतंकियों की तलाश में जहां कई दिन जंगलों को खंगालने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ खाली रहे हैं, वहीं अधिकारी पहले ही आशंका जता चुके हैं कि वीडीजी सदस्य की हत्या करने वाले आतंकियों का दल हाल-फिलहाल में फिर घुसपैठ कर सकता है। सुरक्षा एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर जिले के पहाड़ी इलाकों में नजर रखने के साथ ही संदिग्धों पर भी नजर रखे हुए हैं। ज्ञात रहे कि उधमपुर संसदीय सीट पर मतगणना चार जून को होने जा रही है। मतगणना कठुआ के राजकीय डिग्री कॉलेज में होगी, जिसके लिए पहरा भी कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन


देश विरोधी ताकतें हमेशा से ही किसी न किसी तरह से शांति भंग करने के प्रयास में रहती हैं। फिलहाल कोई ताजा इनपुट तो नहीं है लेकिन सतर्कता को कई गुणा बढ़ा दिया गया है। इसमें सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे तक निगरानी रखी जा रही है। मतगणना से पहले हाईवे समेत लिंक मार्गों के नाके भी पूरी तरह से अलर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

- अनायत अली, एसएसपी कठुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें