फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक ही कंपनी और एक नंबर के दो वाहन जब्त

विज्ञापन
बस स्टैंड पुलिस मं खड़े एक ही नंबर के दो वाहन: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- बस स्टैंड पुलिस ने कश्मीर से आए दो वाहनों को पकड़ा, दोनों के चालक हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के दो वाहन बस स्टैंड पुलिस जम्मू ने जब्त किए हैं। दोनों वाहन एक ही कंपनी और एक माॅडल के हैं। खास बात यह है कि दोनों का पंजीकरण नंबर भी एक ही है। दोनों के पास दस्तावेज भी हैं लेकिन पंजीकरण अलग-अलग नाम से हैं। ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि दोनों में से फर्जी नंबर किसका है और फर्जी नंबर लगाने का कारण क्या है। दोनों वाहनों को लेकर जम्मू पहुंचे चालकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। केस दर्ज कर अब आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेंढर के रहने वाले एक चालक को पता चला कि उसके वाहन (जेके02डी 4356) का चालान कटा है। जिसकी जानकारी उसके मोबाइल पर आई। इसमें बताया गया था कि कश्मीर के अवंतिपोरा में दस्तावेज पूरे न होने के कारण चालान कटा हुआ है जबकि यह वाहन जम्मू के बस स्टैंड पर खड़ा था। मंगलवार को इसी नंबर का अन्य वाहन जम्मू बस स्टैंड में देखा गया। सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। दूसरे वाहन के चालक ने बताया कि उसने यह वाहन कश्मीर के कुपवाड़ा से खरीदा था। इसका बाकायदा हलफनामा और अन्य दस्तावेज भी है। बहरहाल, पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है, पता लगाया जा रहा है कि कौन सा वाहन फर्जी है। वाहनों के जब्त होने के बाद पुलिस ने इनकी तलाशी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें