फोटो पीएच वन में 1, 2
दोमाना। काना चक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंगलवार दोपहर को सिंबलवाला में रणबीर नहर में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय आकाश चौधरी पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी गजनसू मढ़, सिंबलवाला में रणबीर नहर में नहाने के लिए गया था। पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया। सूचना मिलने पर लोगों ने पीसीआर को सूचित किया। एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एसडीपीओ दोमाना और एसएचओ काना चक शाम लाल भी मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाने के बाद युवक का शव नहर से निकाला गया। शव वारिसों को सौंप दिया गया है।