फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर आगजनी के फरार पांचों आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक को जलाने और दो लोगों की हत्या के प्रयास मामले में पूरी रात शिव नगर, संबल क्षेत्र में छापेमारी चलती रही। फरार पांच आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


इन आरोपियों में से एक युवक काफी शातिर बताया जा रहा। वह कई आपराधिक मामलों में शामिल भी रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपियों के परिवार से भी पूछताछ की है।

गौरतलब है कि मामले में कुल नौ आरोपी थे, जिनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी उधमपुर मोहन लाल कैंथ के अनुसार चार आरोपियों को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश जारी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नौ आरोपियों में से चार पकड़े

फिलहाल इस पांचवें आरोपी के जरिये अन्य को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। डीसी उधमपुर डा. शाहिद इकबाल ने भी हालात सामान्य होने का दावा किया है।

उधमपुर प्रशासन द्वारा कथित गो हत्या के मामले में प्राकृतिक मौत का मामला बताने के बाद रविवार को माहौल पूरी तरह शांत रहा। दुकानें व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। कहीं से प्रदर्शन या किसी घटना की सूचना नहीं मिली।

वहीं घटना को अंजाम देने और युवाओं को भड़काने वाले की तलाश जारी है। बताया जा रहा कि उधमपुर में पहले भी ऐसी घटनाओं के लिए इसी युवक ने युवाओं को भड़काया था। विधानसभा में मामला गूंजने के बाद डीजीपी के. राजेंद्रा ने भी स्थिति का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें