फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस, राजस्व और सिडको ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
समुदाय विशेष की महिलाओं को समझाते थाना प्रभारी राकेश शर्मा
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र से लगते खड्ड में मंगलवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। अभियान में नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह और सिडको की टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के चलते और ड्रग्स की बिक्री की शिकायतों के चलते सोमवार देर रात को थानाध्यक्ष राकेश शर्मा की अगुवाई में बलोल खड्ड में पुलिस के साथ छापा मार कार्रवाई की जा रही थी। दूसरी ओर से एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई। इसके बाद पुलिस लौट गई। मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह और सिडको के कर्मचारी मौके पर और राजस्व विभाग द्वारा नोटिस देना शुरू कर दिया गया। यह जमीन राजस्व विभाग ने सिडको को अलाट कर दी है। अब सिडको की तरफ से नोटिस जारी किया गया कि यहां जो लोग रह रहे हैं वह जमीन जल्द से जल्द खाली करें। उन्हें बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर वह इस जगह को खाली कर दें। क्योंकि उन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है। यह जगह सरकार के दायरे में है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि इसी क्षेत्र से ड्रग्स और चोरी की वारदात के मामले आ रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
असल में सोमवार रात को हुई वारदात के चलते मंगलवार को पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया, कि पथराव करने वालों को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन बजाय गिरफ्तारी के उन्हें नोटिस दे दिया गया। जिन लोगों ने सोमवार रात को पुलिस पर पथराव किया उनके बारे में पुलिस कुछ भी पता नहीं लगा सकी। सनद रहे कि इससे पहले भी अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन वह लोग जगह खाली करने के लिए तैयार नहीं हैं। अगर पुलिस सख्ती दिखाती है तो वह लड़ने के लिए भी तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा के आसपास के इलाकों में मादक पदार्थ चिट्टे को रोकने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस आए दिन छापेमारी करती है ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करती है लेकिन उसके बावजूद भी चिट्टे का व्यापार दिन प्रतिदिन इस क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है खासकर बाहरी क्षेत्रों से आए हुए समुदाय विशेष के इलाकों से ड्रग्स का व्यापार चल रहा है जिस पर पूरी तरह से नाकाबंदी करने में बड़ी ब्राह्मणा पुलिस असमर्थ दिख रही है
विज्ञापन

समुदाय विशेष की महिलाओं को समझाते थाना प्रभारी राकेश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें