सांबा। पुलिस ने बुधवार को थाना रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस चौकी कमोर में दुर्गेला, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ा। उसे उसके परिवार से मिलाया है।
पुलिस के अनुसार बॉर्डर पुलिस चौकी कमोर की पुलिस पार्टी ने गश्त करते हुए सीमा क्षेत्र में एक एक व्यक्ति को घूमते देखा। उसे पुलिस चौकी लाया गया। पहचान के बारे में व्यक्ति ने राकेश कुमार पुत्र शक्ति चंद निवासी दुर्गगेला तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा बताई। इंचार्ज पुलिस चौकी कामोर ने तत्काल संबंधित थाने से संपर्क किया। उसके चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन किया और उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया। व्यक्ति को सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसके बहन और साले को सौंप दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने लापता व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने के लिए सांबा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।